एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर की डील रद्द की | Elon Musk cancel Twitter Deal

एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर की डील रद्द की | Elon Musk cancel Twitter Deal

एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर की डील रद्द की (Elon Musk cancel Twitter Deal)

एलन मस्क द्वारा ट्विटर को 44 अरब डॉलर (3. 48 लाख करोड़ रूपए ) में खरीदने का सौदा रद्द करने के बाद सोशल मीडिया नेटवर्क की नियति का फैसला लंबे कानूनी मामले में फंस सकता है | अधिकतर कानूनी विशेषज्ञों का कहना है, अदालत में ट्विटर का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि मस्क ने कंपनी खरीदने के लिए अपने करार के साथ कुछ शर्ते जोड़ी है | लेकिन, अस्थिर मिजाज के है | उनके साथ बड़े बैंकरों और वकीलों की टीम है | विश्व के सबसे अमीर आदमी से लंबी सार्वजनिक लड़ाई में उलझने की बजाय ट्विटर पर जल्द समझौता करने का दबाव रहेगा |

ट्विटर के बोर्ड का कहना है, वह सौदे पर अमल के लिए डेलावेयर की अदालत में मुकदमा दायर करेगी | मस्क और ट्विटर के वकीलों के बिच जून महीने में विवाद चलता रहा कि स्पैम अकाउंट के संबंध में मस्क से कितना डेटा शेयर किया जाय | और मस्क की संपत्ति के मुख्य स्रोत इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के बीच ट्विटर डील रद्द की गई है |

ट्विटर के लिए मस्क से डील पूरी करना महत्वपूर्ण है | उसने मस्क से जब डील की थी तब टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयर मूल्य ठीक थे | अब मेटा और snap जैसी कुछ कंपनियों के शेयर आर्थिक उतार-चढ़ाव और बढ़ती महंगाई के कारण नीचे आए है | सौदे की घोषणा के बाद से ट्विटर के शायरों में 30 प्रतिशत गिरावट आई है | मस्क के प्रति शेयर 54.20 डॉलर ऑफर के मुकाबले कंपनी के शेयर की ट्रेंडिंग बहुत कम मूल्य पर चल रही है | कानूनी विशेषज्ञों का कहना है, स्पैम अकाउंट के संबंध में मस्क का विवाद कीमत कम कराने का दांव हो सकता है |

डील रद्द होने पर ट्विटर को बहुत ज्यादा नुकसान

डील ना होना ट्विटर के लिए बहुत अधिक नुकसानदेह होगा | मस्क कोर्ट में बता सकते है कि ट्विटर ने जानबूझकर सौदे की शर्तो का उलंगन किया है | वैसे, यह साबित करना मुश्किल होता है | अगर ट्विटर साबित कर देती है की उसने विलय की डील का उलंगन नहीं किया है तब भी डेलावेयर की कोर्ट मस्क को जुर्माना चुकाकर बाहर निकलने का मौका दे सकती है |