5G spectrum के लिए जियो ने दिए इतने ज्यादा रूपए | Reliance Jio deposit highest earnest Money
5G स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई के आखिर से शुरू हो जाएगी | यह नीलामी 20 वर्षो के लिए होगी | भारत के 8 टॉप टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट में 5G टेस्ट बेड सेटअप भारत में घरेलू 5G तकनीक के लॉन्च को गति दे रहा है | आइये जानते है नीलामी की कितनी कीमत रखी गई है
5जी स्पेक्ट्रम के लिए जियो ने दिया एयरटेल से ढाई गुना ज्यादा बयान
जियो 5जी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी में आक्रामक बोली लगाएगी | सबसे ज्यादा 14,000 करोड़ रूपए की अर्नेस्ट मनी डिपाजिट (एक तरह से बयाना ) करके मुकेश अम्बानी के नेतृत्व वाली कंपनी ने इसका संकेत दे दिया है | ईएमडी की यह राशि नजदीकी प्रतिस्पर्धी कंपनी भारती एयरटेल (5,500 करोड़ रूपए) के मुकाबले ढाई गुना से भी ज्यादा है | ज्यादा ईएमडी के चलते रिलायंस जियो को सबसे ज्यादा 1,59,830 एलिजिबिलिटी पॉइंट्स मिले है | इसका मतलब है की जियो सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगा सकती है | दूरसंचार विभाग ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए चार कंपनियों को pre-qualified बिडर्स की लिस्ट में जगह दी है | तीसरी कंपनी वोडाफोन आईडिया ने 2,200 करोड़ और इस नीलामी में हिस्सा लेकर इंडस्ट्री को अचंभित करने वाली अडानी डेटा नेटवर्क्स ने सिर्फ 100 करोड़ रूपए की टोकन मनी जमा कराई है |
आज देश में 80 करोड़ ग्राहकों की ब्रॉडबैंड तक पहुंच है | यह आकड़ा साल 2014 में सिर्फ दस करोड़ था | नीलामी के लिए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 5 लाख करोड़ रूपए रखी गई है |
जून महीने में रिटेल बिज़नेस प्री कोविड लेवल से 13 % बढ़ा
देश में बीते कुछ महीनों से आर्थिक रिकवरी का सकारात्मक असर देश के खुदरा व्यवसाय पर भी देखने को मिल रहा है | जून माह में देश के रिटेल बिज़नेस में कोविड पूर्व यानि जून 2019 की तुलना में 13 % की ग्रोथ देखने को मिली | सालाना आधार पर रिटेल बिज़नेस में 53 % की ग्रोथ दर्ज की गई है | सबसे अधिक ग्रोथ स्पोर्ट्स, क़्विक सर्विस रेस्टोरेंट और ज्वेलरी सेक्टर में देखने को मिली है |