अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट की कमाई में इतना इजाफा | सऊदी तेल के दाम बढ़ा सकती है | Microsoft
माइक्रोसॉफ्ट की कमाई में इतना इजाफा
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प पर टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स की आय बीती तिमाही 10 % से ज्यादा बढ़ी | इससे आगामी महीनों में बेहतर हालात की उम्मीद बढ़ी है | इसके साथ ही साल की दूसरी छमाही मंदी की छाया में गुजरने को आशंका भी कमजोर हुई है |
जून तिमाही में अल्फाबेट की आय 13 % बढ़कर 69. 69 अरब डॉलर (5. 57 लाख करोड़ रूपए ) के स्तर पर पहुंच गई | इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट की कमाई भी 12 % बढ़ोतरी के साथ 51.87 अरब डॉलर (4.14 लाख करोड़ रूपए) हो गई है | बीती तिमाही सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स इंक की आय सबसे ज्यादा 14 % बढ़कर 5.21 अरब डॉलर (41,629 करोड़ रूपए) रही | इसके चलते तीनों कंपनियों के शेयर में क्रमशः 4 %, 3.8 %, और 4.5 % उछाल आया | उम्मीद जताई जा रही है की अमेरिका की बाकी दिग्गज कंपनियों मसलन, एप्पल, अमेज़न, मेटा प्लेटफॉर्म्स और क्वालकॉम के तिमाही नतीजे भी बेहतर आएंगे |
एशिया के लिए तेल के दाम बढ़ा सकता है सऊदी
दुनिया का सबसे बढ़ा क्रूड निर्यातक देश सऊदी अरब अपने फ्लैगशिप क्रूड आयल अरब लाइट के दाम बढ़ाने की तैयारी में है | जानकारी के मुताबिक ये बढ़ोतरी से फ़िलहाल क्रूड में गिरावट से राहत महसूस कर रहे है भारत जैसे देशों को झटका लग सकता है | जानकारों के मुताबिक सऊदी अरब एशियाई मार्केट के लिए अरब लाइट क्रूड पर 10. 8 डॉलर प्रति बैरल का प्रीमियम लगा सकता है | यह बढ़ोतरी सितंबर से लागू होगी | हालांकि इस बढ़ोतरी के बाद क्रूड की डिमांड में कमी आने का भी अनुमान लगाया जा रहा है | रूस यूक्रेन युद्ध के बाद पूरी क्षमता से काम कर रही एशियाई रिफ़िनारियो ने अब अपनी परिचालन क्षमता में कमी शुरू कर दिया है |