देश का 101वां यूनिकॉर्न फिजिक्स वाला | Physics wallah Alakh Pandey

देश का 101वां यूनिकॉर्न फिजिक्स वाला | Physics wallah Alakh Pandey

फिजिक्स वाला अलख पांडेय की एडटेक कंपनी का वैल्यूएशन 8500 करोड़ रूपए कैसे हुआ आइये जानते है 

2 साल पुरानी कंपनी और 6 साल पुराना यू टूयूब चैनल

प्रयागराज में रहने वाले you tuber अलख पांडेय ने 2016 में अपना youtube चैनल शुरू किया था | फिर 2020 में प्रतिक माहेश्वरी से मुलाकात हुई | प्रतिक अपनी एडटेक सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी चला रहे थे | और यहाँ नींव पड़ी फिजिक्स वाला प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की | फिजिक्स वाला कक्षा छठवीं से बाहरवीं तक की तैयारी करा रहा है | इसके अलावा जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी भी कराता है |

एडटेक में कैसे छाया फिजिक्स वाला (Physics wallah Edtech startup)

स्टटिस्टा के अनुसार भारत में छोटे बड़े मिला कर कुल नौ हज़ार से ज्यादा एडटेक स्टार्टअप है | और 2025 तक भारत में इसका बाजार 10 अरब डॉलर से ज्यादा होने का अनुमान है | फिजिक्स वाला उसी मॉडल पर काम कर रहा जिस पर बायजु, वेदांतु, unacademy थे | लेकिन प्राइस मॉडल के साथ फिजिक्स वाला ने सारा गेम बदल दिया | 999 रूपए और कई कोर्स तो उससे भी कम में ऑफर करके यह बाकियों से आगे निकल गया | हालांकि मार्केट विशेषज्ञों का कहना है की फिजिक्स वाला भी स्टार टीचर्स को हायर करके unacedemy की राह पर है |

75 करोड़ की नौकरी ठुकराई, अब वैल्यूएशन 8500 करोड़ रूपए

अलख का पढ़ाने का अनोखा अंदाज ही था की उन्हें unacedemy ने 75 करोड़ सालाना का ऑफर दिया था | 2016 में जब यूट्यूब पर आए तो शुरू के एक साल कोई कमाई नहीं हुई | फिर धीरे धीरे कमाई शुरू हुई | 2018 में जब चैनल के सब्सक्राइबर्स 7 लाख हो गए, तब अपना खुद का प्लेटफॉर्म लाने सोचा | शुरुआत के पहले ही साल 7 करोड़ रूपए का मुनाफा हुआ | जून में वेस्ट ब्रिज कैपिटल और जीएसवी वेंचर्स की ओर से 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली | स्टार्टअप इन पैसो का इस्तमाल बिज़नेस के विस्तार, ब्रांडिंग, नए ऑफलाइन स्टोर खोलने के साथ नए कोर्स ऑफर करने में कर रहा है |

हाइब्रिड मॉडल की राह पर फिजिक्स वाला

1. 60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जुड़े है फिजिक्स वाला प्लेटफार्म पर | 5. 5 लाख छात्र हर दिन डेढ़ घंटे फिजिक्स वाला एप पर समय बिता रहे है |

2. 72 लाख सब्सक्राइबर्स है फिजिक्स वाला के यू ट्यूब चैनल पर |

3. 8 भाषाओं में विस्तार की प्लानिंग है | इनमें बांग्ला, मराठी,तमिल, तेलगु, गुजराती, ओड़िया, मलयालम और कन्नड़ भाषाए शामिल है |

4. 2022 में रेवेन्यू 270 करोड़ रूपए रहा | जबकि 2021 में यह 29 करोड़ रूपए था |

5. 8 शहरों में 20 ऑफलाइन सेंटर चल रहे है फिजिक्स वाला के | इसमें 2022-23 के सत्र के लिए दस हज़ार से ज्यादा छात्रों ने प्रवेश लिया है |