Index Fund क्या हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या है?
Index fund जानना है तो पहले ये 3 चीजे के बारे में पता होना चाहिए-
1. Power of compounding (कंपाउंडिंग की ताकत)
2. Magic of index fund (इंडेक्स फंड की जादू)
3. Magic of SIP (systematic investment plan) (एस आई पी की जादू)
इंडेक्स (Index) क्या होता हैं?
जब हम सुनते ही स्टॉक मार्केट (stock market) आज एक percentage ऊपर गया या नीचे गया तो असल में हम stocks नही बालिक उसके Index के बारे में बात करतें हैं जिसको भारत देश में सेंसेक्स (SENSEX) और निफ्टी (NIFTY) के नाम से हम जानते हैं जो सिर्फ तीस या पच्चास कंपनी का एक ग्रुप होता हैं लेकिन फिर भी यह इंडेक्स (index) हमारे लिए बहुत जरूरी हैं जितना की एक normal इंसान सोच भी नही सकता।
भारत देश में 5000+ कंपनियां रजिस्टर हैं स्टॉक मार्केट (stock market) में इसलिए भारत की जो सबसे बड़ी 50 कंपनियां हैं उनका एक अलग ग्रुप बनाया गया हैं जिसको हम NIFTY कहते है। तो अगर आप इस इंडेक्स में इन्वेस्ट करते हो तो आप उन 50 कंपनी में एक साथ ही इन्वेस्ट कर देते हो और ये 50 कंपनी इतनी बड़ी हैं की ये बाकी के जितने कंपनी रजिस्टर हैं उनको मिलकर भी उनसे ये बड़ी हैं। इनका पूरा मार्केट कैप (Market Cap) 52% का है।मतलब बाकी के सारे कंपनियां एक तरफ और ये 50 कंपनी एक तरफ। क्योंकि इन कंपनियां ने 52% मार्केट कैप रखा हैं तो हमे इसका इंडेक्स मार्केट की information देता हैं की मार्केट ने आज कैसा किया। लेकिन लंबे समय में हमे देश के economy के बारे में जानकारी मिलती हैं क्योंकि जब ये निफ्टी (NIFTY) 1995 में शुरू हुआ था तब इसमें ज्यादातर कंपनियां कोई और ही थी। इसकी लगभग 50 में से 40 कंपनी बदल चुकी हैं और ये बदलाव हर 6 महीने में खुद हो जाता हैं।
इसलिए यहा पर आपका permanent capital loss होने का chance काम हो जाता है क्योंकि रियल एस्टेट (Real Estate) की तरह आप कोई एक प्रॉपर्टी में निवेश नहीं कर रहे हो बल्कि एक छोटे से amount से सारे कंपनी में एक साथ कई सारी कंपनी में निवेश (invest) कर रहे हो। अगर आपने इस इंडेक्स में 2003 में 1000 रुपए निवेश किए होते तो वो अब तक बढ़कर लगभग 14,500 हो चुका होता जो की 15.47% का कोपंडेड ग्रोथ रेट (CAGR) होता हैं जो एक अच्छा रेट हैं क्युकी इससे हिसाब से 10 लाख का इन्वेस्टमेंट 1.4 करोड़ का हो जाता है।और ये इंडेक्स लंबे समय में हमेशा इसी रेट के हिसाब से बढ़ता हैं और आपको इतना return मिल जायेगा।
इंडेक्स फंड में कैसे निवेश करें (How to invest in Index Funds)
इंडेक्स फंड में आप online, offline या किसी एजेंट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।
online तरीके में आपको जो भी इंडेक्स फंड पसंद हैं, उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप इंडेक्स फंड खरीद सकते हैं। जैसे की आपको ICICI Prudential Sensex इंडेक्स फण्ड में निवेश करना हैं तो आप ICICI फण्ड हाउस की वेबसाइट पर जाकर इंडेक्स फंड खरीद सकते हैं। इसके अलावा अपस्टोक्स (Upstocks), ग्रो (Grow), कुवेरा (Kuvera), ET मनी आदि मोबाइल एप्स के द्वारा भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।
offline तरीके में आप म्यूच्यूअल फंड ऑफिस जाकर इन्वेस्ट कर सकते हैं। परन्तु अगर आप किसी छोटी जगह से हैं तो शायद आपको अपनी पसंदीदा AMC का ऑफिस आपके शहर में ना मिले। ऐसा होने पर आप किसी एजेंट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।
इंडेक्स फण्ड (Index fund) के Charges
आइये index fund के charges जानते है –
अगर आपको इंडेक्स फण्ड में निवेश करना हैं तो आपको इसे शुरू करने के लिए कुछ भी शुल्क नहीं देना होता हैं। परन्तु इंडेक्स फण्ड में Exist load अवश्य होता हैं। Exist load यानि की अगर आप अपने Index Fund Investment को निवेश की date से एक वर्ष के भीतर बेचते हैं तो आपको Exist load देना होता हैं। ये सामान्यतः 1% होता हैं।
अगर आप इंडेक्स फंड (index fund) में निवेश करते हैं और अगर किसी कारण कोई कंपनी बंद भी हो जाए तो तुरंत वो कंपनी बदल जाती हैं क्युकी हमारे पास दूसरा इंडेक्स भी हैं जिसको हम निफ्टी नेक्स्ट 50 (NIFTY NEXT 50) के नाम से भी जानते हैं। जो निफ्टी (NIFTY) के सबसे बड़े पच्चास कंपनी के बाद के सबसे बड़े 50 कंपनी हैं और अगर आप इसका CAGR देखोगे तो इसने उस से भी ज्यादा return दिया है| यहां 19 % का CAGR हैं।और एक फायदा ये भी हैं की इसका सारा return बिना डिविडेंड (Dividend) का हैं। तो अगर आप इस index का कोई भी फंड चेक करोगे तो इसका लॉन्ग टर्म (long term) value इसके आस पास का ही होगा।
इंडेक्स फण्ड के फायदे (Benefits of Index Fund)
1. ये आपके portfolio को विविधता प्रदान करता हैं।
2. Active fund के मुकाबले इंडेक्स फण्ड (index fund) में कम expense ratio होता हैं जिससे लम्बे समय में return बहुत बड़ा अंतर हो जाता हैं।
3. Active fund की तुलना में कम Risk होता है ।
4. लम्बे समय में Mutual fund के मुकाबले ज्यादा Return देती है ।
5. बहुत ही कम exit charge हैं।
6. पैसे डूबने का चिंता कम होती हैं।
7. फण्ड मैनेजर Fund Manager की योग्यता का कोई विशेष लेना-देना नहीं।
अगर आप इंडेक्स फंड (index fund) में निवेश करते हैं और अगर किसी कारण कोई कंपनी बंद भी हो जाए तो तुरंत वो कंपनी बदल जाती हैं क्युकी हमारे पास दूसरा इंडेक्स भी हैं जिसको हम निफ्टी नेक्स्ट 50 (NIFTY NEXT 50) के नाम से भी जानते हैं। जो निफ्टी (NIFTY) के सबसे बड़े पच्चास कंपनी के बाद के सबसे बड़े 50 कंपनी हैं और अगर आप इसका CAGR देखोगे तो इसने उस से भी ज्यादा return दिया है| यहां 19 % का CAGR हैं।और एक फायदा ये भी हैं की इसका सारा return बिना डिविडेंड (Dividend) का हैं। तो अगर आप इस index का कोई भी फंड चेक करोगे तो इसका लॉन्ग टर्म (long term) value इसके आस पास का ही होगा।
इंडेक्स फण्ड (index fund) के नुकसान
1. बाजार के उतार-चढ़ाव या मार्केट क्रैश में इंडेक्स फण्ड अधिक संवेनदशील (sensitive) होते हैं।
2. इंडेक्स फण्ड portfolio में लचीलापन (flexibility) कम होती है|
3. फण्ड मैनेजर स्वयं अपनी तरफ से कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करता।
4. Limited returns.