क्या गौतम अडानी बन जाएंगे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर? अब जेफ बेजोस से इतना सा है फासला

क्या गौतम अडानी बन जाएंगे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर? अब जेफ बेजोस से इतना सा है फासला

adani shares


अगर भारतीय शेयर बाजार (share market) पर अमेरिकी शेयर बाजार की तरह नहीं टूटे और अडानी के शेयरों के भाव चढ़े तो गौतम अडानी दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। अभी वह तीसरे स्थान पर हैं। उनके और जेफ बेजोस के बीच केवल 3 अरब डॉलर का फासला रह गया है।

अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस कभी दुनिया के सबसे बड़े रईस रहे उनकी दूसरे नंबर की कुर्सी अब खतरे में है। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में आई सुनामी में जेफ बेजोस की संपत्ति में से 9.8 अरब डॉलर डूब गए, जबकि मंगलवार को अडानी की दौलत में 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।


इसका असर यह हुआ कि दोनो के बीच अब केवल 3 अरब डॉलर का फासला रह गया है, जो बहुत जल्द मिट सकता है। एक और अच्छी खबर यह है कि मुकेश अंबानी ने फिर से टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजी सूची में वह 93.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं।

जेफ बेजोस ने एक महीने में इतने अरब डॉलर गंवाया

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 168 अरब डॉलर से घटकर 150 अरब डॉलर रह गई है। एक हफ्ते में जेफ बेजोस की संपत्ति में 18 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

अडानी की संपत्ति लगातार बढ़ रही है

दूसरी तरफ अगर गौतम अडानी के नेट वर्थ की बात करें तो अडानी की संपत्ति एक महीने में 128 अरब डॉलर से 147 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, जबकि उनकी संपत्ति एक हफ्ते में 4 अरब डॉलर बढ़ी है और अगर एक तिमाही के आधार पर देखें तो 94 अरब डॉलर से 147 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। यानी इस अवधि में उनकी संपति करीब 53 अरब डॉलर बढ़ी।

Gautam adani