20 साल बाद यूरो का क्या हाल हुआ | GST | Bharti Airtel approves preferential allotment | Business News
20 साल बाद 1 डॉलर बराबर हो गया है 1 यूरो
1999 में युरोपियन यूनियन ने यूरों मुद्रा की शुरुआत की थी | 19 यूरोपीय देशों द्वारा इस्तमाल की जाने वाली मुद्रा है यूरो | 11 % टूट चुकी है ये बहुदेशीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले |
यूरोज़ोन की सीमा पर चल रहे युद्ध, रूस से ऊर्जा आपूर्ति पर संकट और मंदी के बढ़ते जोखिम के चलते यूरो पर दबाव इतना बढ़ गया की बुधवार को इसकी कीमत अमेरिकी डॉलर के बराबर हो गई | 20 साल बाद यूरो को ऐसे दिन देखने पड़े है |
2002 – इससे पहले दिसम्बर 2002 में आखिरी बार यूरों की कीमत डॉलर के बराबर पहुंची थी |
2008 – 2008 की मंदी में यूरो की कीमत 1. 55 डॉलर के पार पहुंच गई थी, ये यूरो का पीक था |
यूरो में गिरावट क्यों आ रही है ?
अनिश्चितता के माहौल में निवेशक दुनिया की सबसे सुरक्षित मुद्रा डॉलर को महत्व दे रहे है | ऐसे में डॉलर के मुकाबले रूपए समेत सभी मुद्राओ में गिरावट आ रही है | यूरो में गिरावट ज्यादा है, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध का सबसे गहरा असर यूरोप पर पड़ रहा है |
एसबीआई ने कर्ज की दरें 0. 10 % बढ़ाई
एसबीआई ने गुरुवार को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ लैंडिंग रेट (एम सी एल आर ) बढ़ा दिया | एम सी एल आर में 10 बेसिस पॉइंट यानि 0. 10 % बढ़ोतरी की गई है | नई दरें 15 जुलाई से लागू होगी | एक साल का एम सी एल आर 7. 40 % से बढ़ाकर 7. 50% कर दिया गया है | ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने का रेट अब 7.05 % से बढ़कर 7. 15 % हो गया है | लोन की दरें बढ़ने से बैंक का लोन महंगा हो जाएगा और ईएमआई पहले से अधिक चुकानी होगी | इसका असर नए और पुराने, दोनों तरह के ग्राहकों पर होगा |
जीएसटी (GST) की अधिसूचना जारी, 18 से महंगे होंगे आटा, दाल व चावल
जीएसटी कॉउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक की सिफारिशों को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया | इसके साथ अब 18 जुलाई से प्री पैकेज व लेबल्ड दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, गुड़, मुरमुरे, मखाना समेत खाद्य उत्पादों पर पांच फीसदी जीएसटी लागू हो जाएगा |
एयरटेल गूगल को देगी 7.11 करोड़ शेयर
भारती एयरटेल ने गूगल को 7.11 करोड़ शेयर अलॉट करेगी | अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी को प्रेफरेंशियल बेसिस पर ये शेयर 734 रूपए के भाव अलॉट किए जाएंगे | इस हिसाब से भारतीय टेलिकॉम कंपनी को करीब 5,200 करोड़ रूपए मिलेंगे |