Adani Group ने Ambuja और ACC सीमेंट को खरीदा, करीब 81 हजार करोड़ में हुई डील

Adani Group ने Ambuja और ACC सीमेंट को खरीदा, करीब 81 हजार करोड़ में हुई डील

देश और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) ने एसीसी (ACC) और अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को खरीदने के लिए एक डील की है। यह डील 10.5 अरब डॉलर यानी करीब 82,000 करोड़ रुपये में होगी। अडानी ग्रुप (Adani Group) इन दो कंपनियों में स्विस कंपनी होल्सिम (Holcim) की हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। माना जा रहा है कि यह अडानी ग्रुप की अब तक की सबसे बड़ी डील है। इसके साथ ही अडानी ग्रुप ने सीमेंट बिजनस में लंबी छलांग लगाई है। अडानी ग्रुप का नाम जुड़ते ही आज एसीसी (ACC) और अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शेयरों में भारी तेजी आई।

एसीसी का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान करीब आठ फीसदी तेजी के साथ 2288.15 रुपये तक गया। अंबूजा सीमेंट्स का शेयर भी करीब चार फीसदी तेजी के साथ 377.50 रुपये तक गया। दोपहर बाद 12.20 बजे यह चार फीसदी तेजी के साथ 2198.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। अंबूजा सीमेंट्स 3.05% तेजी के साथ 369.75 पर ट्रेड कर रहा था। इस अधिग्रहण के साथ ही अडानी ग्रुप देश में सीमेंट बिजनस में दूसरे नंबर पर आ गया है। इससे दूसरी सीमेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में करीब चार फीसदी गिरावट आई। श्री सीमेंट में भी करीब तीन फीसदी गिरावट आई।

 

सीमेंट सेक्टर में अडानी ग्रुप (Adani Group)

अडानी ग्रुप के चीफ गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स हैं | कंपनी अपने पोर्ट और एनर्जी बिजनेस से अब दूसरे सेक्टरों में प्रवेश कर रही है | पिछले साल ही अडानी ग्रुप ने अडानी सीमेंट इंटडस्ट्रीज का ऐलान कर सीमेंट सेक्टर में घुसने की मंशा जता दी थी | इस डील से अडानी ग्रुप भारतीय सीमेंट सेक्टर का बड़ा प्लेयर बन जाएगा | अडानी ग्रुप के पास दो सीमेंट सब्सिडियरी हैं और अडानी सीमेंटेशन लिमिटेड गुजरात में एक नई फैसिलिटी बना रही है | अडानी ग्रुप ने Holcim Ltd का अंबुजा और ACC सीमेंट में पूरा स्टेक खरीदा है | Holcim Ltd का इन कंपनियों में 63.19% और 4.48% हिस्सेदारी थी | अंबुजा सीमेंट की ACC सीमेंट में 50.05% हिस्सेदारी है | ये डील अडानी ग्रुप की अब तक की सबसे बड़ी डील है. JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो Holcim की अंबुजा में हिस्सेदारी को खरीदने के लिए 7 बिलियन डॉलर की बोली लगाई है |

इस डील के बाद Holcim ग्रुप अब भारत के सीमेंट कारोबार से बाहर निकल गई है | Holcim का भारत के सीमेंट कारोबार से निकलना भारत से सबसे बड़े FDI का बाहर जाना भी होगा | इससे पहले केर्न एनर्जी का यहां से निकलना सबसे बड़ी निकासी थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *