अडानी ग्रीन एनर्जी बनी देश की 8वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी, 4.22 लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप | Adani Green Energy 2022
अडानी ग्रीन एनर्जी बनी देश की 8वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी, 4.22 लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप | Adani Green Energy 2022
सोमवार को एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया | कंपनी शेयरों में एक ही दिन में आई 20 फीसदी की तेजी से इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.22 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गया |
अडानी समूह ( Adani Groups) की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) मार्केट कैपिटलाईजेशन (Market capitalization) के लिहाज से देश की 8वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है | मार्केट कैपिटलाईजेशन के मामले में अडानी ग्रीन एनर्जी ने बजाज फाइनैंस और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है |
2022 में 116 फीसदी का रिटर्न
आपको बता दें गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 2022 में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है | 2022 में इसके शेयर में 116 फीसदी के करीब उछाल आ चुका है | यानि इस वर्ष के पहले ट्रेडिंग दिन आपने अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आपका निवेश 2.16 लाख रुपये हो चुका होता |
अडाणी ग्रीन एनर्जी (Adani green energy) अब कोटक महिंद्रा बैंक (KMB)और ITC से भी आगे
एनएसई (NSE) पर अडाणी ग्रीन (Adani Green Energy Ltd – AGEL) के शेयर सोमवार को 2786.20 रुपये पर बंद हुए | इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख 22 हजार 526 करोड़ से ज्यादा हो गया, जबकि भारती एयरटेल (Bharti Airtel Ltd) का मार्केट कैप सोमवार को 4.16 लाख करोड़ ही रहा | अडाणी ग्रीन का मार्केट कैप अब कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) और आईटीसी (ITC Ltd) जैसी दिग्गज कंपनियों से भी अधिक हो चुका है | अडाणी ग्रीन के शेयरों में पिछले कुछ अरसे के दौरान लगातार तेजी देखी जा रही है | सिर्फ 2022 के दौरान ही कंपनी के शेयर में अब तक 103 फीसदी से ज्यादा की रैली देखी जा चुकी है |
भारत की प्रमुख कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) 17.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी है | दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी टीसीएस (TCS) 13.52 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में दूसरे और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) करीब 8.3 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ तीसरे नंबर पर है |